Muzaffarpur: 17 दिसंबर से होगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल सीजन-4, 4 हजार से अधिक खिलाड़ी ले चुके हैं हिस्सा

स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा संस्थान ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट और 2026-27 का खेल कैलेंडर जारी किया है. मुजफ्फरपुर स्पोर्ट्स फेस्टिवल सीजन-4 का आयोजन 17 से 20 दिसंबर 2026 तक होगा, जिसमें हजारों खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. कैलेंडर में 2027 में होने वाले कई महत्वपूर्ण खेल आयोजनों का भी उल्लेख है.

Muzaffarpur News: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट और 2026-27 का खेल कैलेंडर जारी किया. इसका विमोचन संस्थान के अध्यक्ष डॉ. संजय सिन्हा और जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष राम प्रमोद राम ने किया. संस्थान के प्रमुख आयोजन मुजफ्फरपुर स्पोर्ट्स फेस्टिवल सीजन-4 का आयोजन 17 से 20 दिसंबर 2026 तक लंगट सिंह कॉलेज मैदान में होगा.

दिसंबर में होगा मुजफ्फरपुर स्पोर्ट्स फेस्टिवल सीजन-4

संस्थान की ओर से बताया गया कि पिछले सीजन में 102 स्कूलों के चार हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. आठ खेलों की 70 स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था. प्रतियोगिता में यूएमएस सकरी ओवरऑल चैंपियन बना था.

पिछले स्पोर्ट्स फेस्टिवल को डिजिटल माध्यमों पर तीन लाख से अधिक दर्शकों ने देखा था. संस्थान ने आयोजन की सफलता के लिए जिला प्रशासन, खेल प्राधिकरण और सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया.

2026-27 में होंगे कई बड़े खेल आयोजन

जारी खेल कैलेंडर के अनुसार 17 से 20 दिसंबर 2026 तक मुजफ्फरपुर स्पोर्ट्स फेस्टिवल सीजन-4 आयोजित होगा. इसके बाद 12 जनवरी 2027 को राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्थापना दिवस मनाया जाएगा.

31 जनवरी 2027 को 17वीं अभिषेक कुंदन मेमोरियल रोड रेस और तीसरी बिहार गोल्डन माइल रिले का आयोजन प्रस्तावित है. वहीं 29 से 31 मार्च 2027 तक 27वीं जिला अंतर-विद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित होगी.

बिहार एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर उपविजेता

वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि 91वीं बिहार चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर की टीम ने कुल 46 पदक जीते. इनमें 10 स्वर्ण, 19 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल रहे. टीम प्रतियोगिता में उपविजेता रही.

रांची में आयोजित ईस्ट जोन चैंपियनशिप में भी मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने पदक हासिल किये. गौरव कुमार ने रजत, जबकि अंकित कुमार और निष्ठा मिश्रा ने कांस्य पदक जीता.

2800 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया जिला चैंपियनशिप में हिस्सा

26वीं जिला अंतर-विद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2800 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान लंगट सिंह कॉलेज में सिंथेटिक ट्रैक निर्माण की घोषणा भी की गयी.

संस्थान की सामाजिक पहल के तहत सरकारी स्कूलों में 700 से अधिक स्पोर्ट्स किट वितरित किये गये. वहीं चार कोचों को वर्ल्ड एथलेटिक्स प्रमाणन के लिए 1.40 लाख रुपये की सहायता भी दी गयी.

यह भी पढ़ें

गायघाट में पुल की रेलिंग से टकराकर पानी में गिरी कार, शिक्षिका की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar gaurav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >