सिगरेट के चक्कर में स्मैकियर ने फूंक दी बाइक

सिगरेट पीने के लिए रुपये नहीं देने पर स्मैकिये ने एक बाइक में आग लगा दी. जब तक स्थानीय लोग जुटते तब तक आग पूरी बाइक में फैल गयी थी.

संवाददाता, मुजफ्फरपुर सिगरेट पीने के लिए रुपये नहीं देने पर स्मैकिये ने एक बाइक में आग लगा दी. जब तक स्थानीय लोग जुटते तब तक आग पूरी बाइक में फैल गयी थी. काफी मशक्कत के बाद आग बुझी. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है. बाइक फूंकने की सूचना पर नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पीड़ित को थाने में लिखित शिकायत देने को कहा गया है. थानेदार शरत कुमार ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी. ���्थानीय लोगों ने बताया कि नाला रोड में सिगरेट के पैसे को लेकर दो युवकों में विवाद हुआ. दोनों पक्ष कमरा मोहल्ला के ही रहने वाले हैं. पैसा देने से इनकार करने पर दूसरे पक्ष के लड़के ने उसकी बाइक में आग लगा दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >