गरीबनाथ मंदिर की दान पेटी से निकला छह लाख 89 हजार

गरीबनाथ मंदिर की दान पेटी से निकला छह लाख 89 हजार

-मजिस्ट्रेट की देखरेख में हुई रुपयों की गिनती मुजफ्फरपुर. गरीबनाथ मंदिर में गुरुवार को बड़ी दानपेटी खोली गयी. डीएम द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता जायसवाल की देखरेख में दान पेटी को खोल कर रुपयों की गिनती शुरू की गयी. शाम सात बजे गिनती पूरी हुई, दान पेटी से छह लाख 89 हजार की प्राप्ति हुई. यह दान पेटी करीब छह महीने बाद खोली गयी थी. इसमें मिले सारे रुपये अच्छे हालत में थे. दान पेटी खोलने और रुपयों की गिनती होने तक मजिस्ट्रेट के अलावा गरीबनाथ मंदिर न्यास के सचिव एनके सिन्हा, मंदिर के लेखापाल आनंद पंकज और मंदिर के प्रधान पुजारी पं.विनय पाठक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >