सामान का रुपये मांगने पर दुकानदार को पीटा

ईशाछपड़ा में मंगलवार को बिक्री किये गये सामान के रुपये मांगने पर पान दुकानदार विनोद दास की बुरी तरह पिटाई कर दी गयी़ मामले में विनोद दास ने उसी गांव के रामस्वरूप राय व इंदल यादव को आरोपित कर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.

साहेबगंज. ईशाछपड़ा में मंगलवार को बिक्री किये गये सामान के रुपये मांगने पर पान दुकानदार विनोद दास की बुरी तरह पिटाई कर दी गयी़ मामले में विनोद दास ने उसी गांव के रामस्वरूप राय व इंदल यादव को आरोपित कर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. इसमें कहा है कि वह अपनी पान की दुकान पर था. रामस्वरूप राय उसकी दुकान पर पहुंचा और तेल, साबुन समेत दो सौ रुपये का सामान खरीदा़ इसके बाद बिना रुपये दिये ही जाने लगे. रुपये मांगने पर रामस्वरूप राय ने कहा कि घर से लाकर दे देंगे. कुछ देर बाद रामस्वरूप राय व इंदल यादव रॉड व लाठी लेकर उसकी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए तरह-तरह की धमकी दी. दुकान से 16 हजार पांच सौ रुपये एवं पांच-सात सौ रुपये का सामान व सोना की चेन निकाल ली. लोगों के जुट जाने से उनकी जान बची. उसने सीएचसी में इलाज कराया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >