12 से 15 अक्तूबर तक होगी कई प्रवेश परीक्षाएं

Several entrance exams will be held

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू प्रशासन इस महीने तीन अहम प्रवेश परीक्षाओं के स्वच्छ आयोजन को लेकर बड़ी तैयारी में जुटा है. पिछले महीने पैट पेपर लीक होने से हुई किरकिरी के बाद विवि प्रशासन कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दे रहा है. लगातार लंबी छुट्टी के बाद सोमवार से विवि खुलते ही इन प्रवेश परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जायेगा. प्रवेश परीक्षा के लिए मुख्यालय पर ही केंद्र बनाए जाएंगे और एडमिट कार्ड अगले सप्ताह जारी हो जायेगा.

—कब, कौन सी होगी परीक्षा

12 अक्तूबर:

4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा

(नोडल विश्वविद्यालय होने के नाते, 4 संबद्ध कॉलेजों की 400 सीटों के लिए करीब 4,500 आवेदन आए हैं)

14 अक्तूबर:

पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट 23 व 24) का दोबारा आयोजन

(पिछले पेपर लीक के बाद इस बार एलएस कॉलेज को केंद्र नहीं बनाया जायेगा और कड़ी निगरानी रखी जायेगी)

15 अक्तूबर:

3 वर्षीय एलएलबी व पांच वर्षीय प्री-लॉ कोर्स में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >