पारू में आग लगने से सात घर जले, लाखों की क्षति

पारू थाना क्षेत्र के पारू सहनी टोला में रविवार के दोपहर आग लगने से सात घर जल गये़ घटना में लगभग सात लाख रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान है.

प्रतिनिधि, पारू थाना क्षेत्र के पारू सहनी टोला में रविवार के दोपहर आग लगने से सात घर जल गये़ घटना में लगभग सात लाख रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने दो फायर ब्रिगेड को घटनास्थल के लिए रवाना किया़ इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, तब तक शंभू साह, मंजू देवी, अंबिका राय, पुकार राय, रामनाथ राय समेत सात घर जल गये. सूचना मिलते ही मुखिया पुत्र नेयाज अमहद, सरपंच पति एडवोकेट पंकज यादव घटनास्थल पर पहुंच कर सीओ से बात कर सरकारी सहायता देने की बात कही. सीओ ने बताया कि पीड़ितों की सूची तैयार की जा रही है. जल्द ही सरकारी सहायता उपलब्ध करा दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >