स्कूटी व 95 बोतल विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

करजा थाना क्षेत्र के गोनौरा इंडा नवरंग शाहपुर के समीप एनएच-722 से पुलिस ने स्कूटी सहित 95 बोतल विदेशी शराब बरामद की है़ इस दौरान दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया़

मड़वन: करजा थाना क्षेत्र के गोनौरा इंडा नवरंग शाहपुर के समीप एनएच-722 से पुलिस ने स्कूटी सहित 95 बोतल विदेशी शराब बरामद की है़ इस दौरान दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया़ उसकी पहचान करजा थाना क्षेत्र के गोरियारा निवासी राजेश कुमार व कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई़ मामले को लेकर एंटी लिकर प्रभारी कृष्णकांत मिश्रा के बयान पर करजा थाने में गिरफ्तार दो आरोपित सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है़ थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है़ वहीं फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >