Muzaffarpur Newsसौरभ प्रधानमंत्री व दिव्यांश बने उप प्रधानमंत्री

सौरभ प्रधानमंत्री व दिव्यांश बने उप प्रधानमंत्री

उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरधा में बाल संसद का गठन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

Muzaffarpur Newsमुरौल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरधा में बाल संसद के लिए चुनाव कराया गया. विद्यालय के छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने वोट किया. विद्यालय के समग्र व सामरिक विकास के लिए यह चुनाव व चुने गये प्रत्याशी की भूमिका अहम होगी. विभिन्न विभागों के मंत्री, उप मंत्री, प्रधानमंत्री व उप प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव कराये गये. परिणाम के बाद चुने गए प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, विभागीय मंत्री व उप मंत्रियों को प्रधानाध्यापक द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. उनके पद के अनुसार कर्तव्य व अधिकारों से उन्हें परिचित कराया गया . प्रधानमंत्री वर्ग आठ के सौरभ कुमार व उप प्रधानमंत्री वर्ग छह से दिव्यांश बने.

वोट की गिनती हुई, जीते उम्मीदवारों को दी बधायी

अलग-अलग विभागों के मंत्री व उप मंत्री के रूप में क्रमशः रिया, अंशराज, काजल, संगम, सौम्या, अनिकेत, उमंग, आयुष, आदित्य, कनिष्का, साहिल व सुबंधु कुमार ने सफलता पायी. जितेश कुमार ने पीठासीन पदाधिकारी के रूप में व शिक्षक मो शमशाद, विकास, संजीव रौशन व पप्पू ने मतदान कर्मी के रूप में भूमिका निभायी. मतों की गिनती विद्यालय के वरीय शिक्षक राजकिशोर महतो के देख-रेख में हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >