सरैया में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

सरैया प्रखंड में सरैया-तुर्की मार्ग में बघनगरी चौक के समीप एक ढाबा पर बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया़

प्रतिनिधि, सरैया प्रखंड में सरैया-तुर्की मार्ग में बघनगरी चौक के समीप एक ढाबा पर बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया़ इस अवसर पर शिक्षक व समाजसेवी दीपेश कुमार तथा संतोष कुमार के नेतृत्व में पौधा वितरण किया गया. इस दौरान आने-जाने वाले राहगीरों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति सजग किया. शिक्षक दीपेश कुमार ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण के प्रति जागरूकता की कमी आयी है. लोग आधुनिकता की ओर अग्रसर हैं, जिसका दुष्प्रभाव पर्यावरण पर देखने को मिल रहा है. इसलिए हमलोगों को पर्यावरण के प्रति सजग होने की जरूरत है. इस दौरान टेंपो चालक, ट्रक चालक सहित राहगीरों के बीच लगभग 100 पौधे बांटे गये. मौके पर बासुदेव कुमार, रामबाबू कुमार, रजनीश कुमार, लालबाबू, विशाल कुमार आदि लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >