सकरा के मजदूर की पहाड़ तोड़ते समय आंध्र प्रदेश में मौत

Muzaffarpur : सकरा के मजदूर की पहाड़ तोड़ते समय आंध्र प्रदेश में मौत

प्रतिनिधि, सकरा प्रखंड के मड़वन गांव निवासी मजदूर सुरेंद्र ठाकुर (40) की पहाड़ ब्लास्टिंग के दौरान सोमवार को आंध्र प्रदेश में मौत हो गयी. घटना की सूचना बरियारपुर थानाध्यक्ष के माध्यम से परिजन को दी गयी है. सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया. गांव के लोग गम में डूबे हैं. परिजन शव लाने के लिए आंध्र प्रदेश रवाना हो गये हैं. बताया गया कि युवक 10 वर्षों से आन्ध्रप्र देश में पहाड़ से पत्थर उड़ाने का काम करता था. इसी दौरान सोमवार को भी पहाड़ तोड़ने के लिए (ब्लास्टिंग) करने गया था. इसी दौरान पत्थर के मलबे की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्र एवं पुत्री है, जाे घर पर रहते हैं. घटना की सूचना पर परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है. मुखिया अवधेश प्रसाद सिंह ने परिजन से मिल कर सांत्वना दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >