मोतीपुर: साहेबगंज विधायक की जमानत पर पटाखा फोड़ने को लेकर भिड़े समर्थक और पुलिस, 6 पर केस दर्ज, 1 गिरफ्तार

साहेबगंज से भाजपा विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह को जमानत मिलने के बाद समर्थकों और पुलिस के बीच फुलवरिया चौक पर तीखी झड़प हो गई. विधायक के समर्थक पटाखा फोड़कर जश्न मना रहे थे, जिसका पुलिस ने विरोध किया.

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर से अशोक पांडे की रिपोर्ट

Sahebganj Mla Clash: मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज से भाजपा विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह को हत्या के मामले में उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद समर्थकों द्वारा पटाखे फोड़ने को लेकर पुलिस और समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई. राजेपुर ओपी क्षेत्र के फुलवरिया चौक पर हुई इस घटना में पुलिस पदाधिकारियों समेत कई लोग जख्मी हो गए.

फुलवरिया चौक पर पटाखा फोड़ने से शुरू हुआ विवाद

सोमवार को विधायक को जमानत मिलने की खुशी में कार्यकर्ता फुलवरिया चौक पर पटाखे छोड़ रहे थे. इसी दौरान राजेपुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें रोकने का प्रयास किया.

पुलिस और प्रमुख प्रतिनिधि के बीच तीखी झड़प:

  • झड़प और चोटें: पटाखा फोड़ने से रोकने पर मोतीपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह और पुलिस के बीच विवाद हो गया. झड़प में कई पुलिसकर्मी और समर्थक घायल हो गए.
  • इलाज: जख्मी पुलिसकर्मियों का इलाज साहेबगंज पीएचसी (PHC) में कराया गया.
  • आरोप-प्रत्यारोप: प्रमुख प्रतिनिधि का आरोप है कि महिला दरोगा ने लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया, जबकि पुलिस पर मारपीट का आरोप है.

6 नामजद समेत दर्जनभर लोगों पर एफआईआर की तैयारी

राजेपुर ओपी अध्यक्ष के अनुसार पुलिस पर हमले के मामले में प्रमुख प्रतिनिधि राजेश सिंह समेत 6 नामजद और दर्जनभर लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई है.

ये भी पढ़ें: मीनापुर: पूर्व भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिंह के निधन पर शोक, हरहिंया में रखी गई शोक सभा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >