15 मई तक नये जगह पर शिफ्ट होगा आरपीएफ पोस्ट

RPF post will be shifted to new place by 15th May

मुजफ्फरपुर. जंक्शन पुनर्विकास योजना के तहत निर्माण की रफ्तार तेज हो गयी है. ऐसे में अब सोमवार से आरपीएफ पोस्ट को शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गयी है. जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पुराने भोजनालय में आरपीएफ को शिफ्ट किया जा रहा है. 15 मई तक आरपीएफ को शिफ्ट करने की तैयारी है. पुराने भोजनालय भवन को भी दुरुस्त किया जा रहा है. बता दें कि वर्तमान में जहां आरपीएफ पोस्ट है, ठीक उसी के दायरे में निर्माण का पाइलिंग आ रहा है. शिफ्ट होते ही आरपीएफ पोस्ट को तोड कर निर्माण शुरू कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >