सिकंदरपुर गौशाला के पास आज से 27 अगस्त तक डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, पाइप बिछाने का काम शुरू

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के तहत सिकंदरपुर गौशाला के पास 20 से 27 अगस्त तक सीवरेज पाइप बिछाने का कार्य चलेगा। इस दौरान इस क्षेत्र में गाड़ियों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। निगम ने वैकल्पिक मार्गों का सुझाव दिया है।

Route Diversion Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत क्षेत्र आधारित विकास (एडीबी) में अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम (एसटीपी) निर्माण कार्य की गति तेज हो गयी है. परियोजना के तहत सीवरेज पाइप बिछाने का काम शुरू करने के लिए वार्ड संख्या 13 और 14 स्थित सिकंदरपुर गौशाला (हनुमान मंदिर) के समीप 20 अगस्त से 27 अगस्त तक सड़क के एक हिस्से पर गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. ऐसे में नगर निगम प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.

Smart City Project: सुरक्षा व धूल से बचाव के लिए सख्त निर्देश

नगर आयुक्त ने संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया है कि निर्माण स्थल पर अनिवार्य रूप से बैरिकेडिंग की जाए. स्थानीय निवासियों और राहगीरों को धूल से परेशानी न हो, इसके लिए समय-समय पर पानी का छिड़काव करने और सुरक्षा मानकों का समुचित पालन करने का आदेश दिया गया है.

दिन-रात तैनात रहेंगे 10 ट्रैफिक पुलिसकर्मी

निर्माण कार्य के दौरान शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए सिकंदरपुर और नगर थाना क्षेत्र के तहत विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए है. यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक डीएसपी व पुलिस उपाधीक्षक से अनुरोध किया गया है कि वे संबंधित स्थल पर दिन के समय 5 और रात के समय 5 पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि रूट डायवर्जन सुचारू रूप से संचालित हो सके.

वैकल्पिक रास्ता के लिए निगम का सुझाव

छोटे वाहनों के लिए - बाइक, ऑटो व चार पहिया वाहन चालक अखाड़ाघाट रोड से जर्दा फैक्ट्री व काली मंदिर होते हुए सिकंदरपुर चौक तक के मार्ग का उपयोग कर सकते है.

भारी वाहन - प्रभावित रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा. अन्य - क्षेत्र में पहले से लागू शेष यातायात प्रतिबंध व वन-वे नियम यथावत लागू रहेंगे,


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >