उत्कृष्ट कार्य के लिए रेल थानाध्यक्ष मुजफ्फरपुर पुरस्कृत

रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बेहतर कार्य के लिए रेल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को पुरस्कृत किया है.

मुजफ्फरपुर. रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बेहतर कार्य के लिए रेल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को पुरस्कृत किया है. हाल में क्राइम मीटिंग में समीक्षा के दौरान थानाध्यक्ष द्वारा मार्च-24 में अवैध विदेशी शराब-1074.320 लीटर व देसी शराब-22.500 लीटर, कुल-1096.820 लीटर अवैध शराब बरामद कर 26 अभियुक्त को गिरफ्तार किया. वहीं अप्रैल में विदेशी शराब-479.920 लीटर व देसी शराब-0.750 लीटर, कुल-480.670 लीटर शराब बरामद कर 22-अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस सराहनीय कार्य को लेकर उन्हें पुरस्कृत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >