स्नातक द्वितीय वर्ष की विशेष परीक्षा का परिणाम जारी, छह सौ से अधिक पेंडिंग

स्नातक द्वितीय वर्ष की विशेष परीक्षा का परिणाम जारी, छह सौ से अधिक पेंडिंग

:: दो महीने पूर्व हुई थी परीक्षा, वार्षिक सिस्टम में द्वितीय वर्ष की यह आखिरी परीक्षा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को स्नातक द्वितीय वर्ष की विशेष परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और कॉलेज का नाम डालकर परिणाम देखा जा सकता है. इस मई-जून में यह परीक्षा शुरू हुई थी. इसमें करीब 14 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इसमें से छह सौ से अधिक परीक्षार्थियों का परिणाम पेंडिंग हो गया है. रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करने में गड़बड़ी व अन्य कारणों से इनका परिणाम पेंडिंग हुआ है. परीक्षा नियंत्रक प्राे. राम कुमार ने बताया कि पार्ट-2 की विशेष परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. 95 प्रतिशत से अधिक छात्र जिसमें सफल हुए हैं. जो विद्यार्थी स्पेशल पार्ट-2 की परीक्षा में सफल हुए हैं. वे ही स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. तृतीय वर्ष की परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य शर्त है कि छात्र का प्रथम व द्वितीय वर्ष का रिजल्ट क्लियर होना चाहिए.

अगर किसी छात्र का प्रथम या द्वितीय वर्ष का परिणाम पेंडिंग हो या कोई छात्र असफल हों तो वे तृतीय वर्ष की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे. ऐसे विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड रोका जाएगा. द्वितीय वर्ष की विशेष परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अब स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जो छात्र फेल हो गये होंगे उनकाे छोड़कर शेष का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.

एनटीपीसी की परीक्षा बताकर छात्रों को उकसा रहे शातिर :

स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा 21 अगस्त से शुरू हो रही है. अब एनटीपीसी की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया है. दोनों परीक्षाओं की तिथि एक होने के कारण छात्रों को परेशानी हो सकती है. ऐसा संदेश ग्रुप में शेयर कराया जा रहा है. कुछ शातिर वाट्सएप ग्रुप बनाकर छात्रों को उकसा रहे हैं कि वे परीक्षा नियंत्रक को आवेदन दें कि स्नातक की परीक्षा की तिथि बढ़ायी जाए. परीक्षा नियंत्रक प्रो.राम कुमार ने कहा कि स्नातक की परीक्षा जरूरी है. पहले ही इसमें विलंब हो चुका है. अब परीक्षा का शेड्यूल नहीं बदलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANKIT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >