रक्षाबंधन का तोहफा: नगर निगम के कर्मियों को मिला सातवें वेतनमान का लाभ, एरियर भी मिलेगा

रक्षाबंधन का तोहफा: नगर निगम के कर्मियों को मिला सातवें वेतनमान का लाभ, एरियर भी मिलेगा

::: लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे कर्मचारी, 554 कर्मियों को मिलेगा लाभ

::: 1.75 करोड़ रुपये कर्मियों के वेतन व पेंशन पर अभी होता है हर महीने खर्च, अब 2.25 करोड़ रुपये से अधिक हो जायेगा बजट

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

लंबे समय से सातवें वेतनमान की मांग कर रहे मुजफ्फरपुर नगर निगम के कर्मियों को रक्षाबंधन के दिन एक बड़ा तोहफा मिला है. नगर निगम प्रशासन ने जुलाई महीने का वेतन सातवें वेतनमान के आधार पर देने का आदेश जारी कर दिया है. इस फैसले से निगम के 554 स्थायी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा.सातवें वेतनमान को लागू कराने के लिए निगम के कर्मचारी काफी समय से संघर्ष कर रहे थे. इस संबंध में नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति और निगम बोर्ड में कई बार प्रस्ताव भी पास हुए थे, लेकिन प्रक्रिया में देरी हो रही थी. पिछले महीने, कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया. वेतन का जल्द सत्यापन कराकर इसे रक्षाबंधन के दिन लागू कर दिया गया. इस फैसले के बाद निगम पर वित्तीय बोझ भी बढ़ जायेगा. पहले स्थायी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को हर महीने लगभग 1.75 करोड़ रुपये का भुगतान होता था, जो अब बढ़कर 2.25 करोड़ रुपये से अधिक हो जायेगा. इसके अलावा, कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का एरियर भी लाखों में मिलेगा. नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने इसे कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Devesh kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >