अधिवक्ता हत्याकांड : नामजदों के ठिकाने पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र की घोसौत पंचायत के कुशवाहा चौक पर अधिवक्ता सुनील कुमार हत्याकांड में पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. फिर भी पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है.

मीनापुर: सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र की घोसौत पंचायत के कुशवाहा चौक पर अधिवक्ता सुनील कुमार हत्याकांड में पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. फिर भी पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है. मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पुलिस नामजदों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. बताते चलें कि अधिवक्ता हत्याकांड में शनिवार की देर रात प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी, जिसमें अधिवक्ता के दो सहयोगी अहियापुर थाना क्षेत्र के आकाश कुमार व आर्यन कुमार को नामजद किया गया है. दोनों पर हत्या की धारा लगी है. बताते चलें कि घोसौत गांव के कुशवाहा चौक के शिवध्यान प्रसाद के पुत्र 37 वर्षीय सुनील कुमार को शुक्रवार की रात उनके ही दो सहयोगियों ने सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी. अधिवक्ता अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर शहर के जीरोमाइल में रहते थे. पिता बनघारा चौक के समीप रहते हैं. गांव में कोई नहीं रहता है. शव के दाह-संस्कार के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >