प्रिया ने जीता वीनस मिसेज इंडिया-2025 का खिताब

प्रिया ने जीता वीनस मिसेज इंडिया-2025 का खिताब

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर एनटीपीसी कांटी में कार्यरत अरुण कुमार डीजीएम (ऑपरेशन) की पत्नी रत्ना प्रिया ने जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित वीनस मिसेज इंडिया-2025 सौंदर्य प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया-2025 और मिसेज उत्तर प्रदेश का खिताब जीतकर क्षेत्र और संस्थान का नाम रौशन किया है. 

वीनस फिल्म्स एंड इवेंट्स द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 25 से 28 अप्रैल तक जयपुर, राजस्थान में संपन्न हुई. इस चार दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से आई प्रतिभागियों के बीच रत्ना प्रिया ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों का दिल जीत लिया. उन्हें ‘व्यूवर्स चॉइस अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल मौसमी चटर्जी, डॉ. अर्चना, सुमन कुमावत, दीपम शर्मा, डॉ. भूमिका गोविंदिनी और वीनस मिसेज राजस्थान प्रियंका गंगावत शामिल थीं. रत्ना प्रिया पूर्व में एनटीपीसी ऊंचाहार बाल भवन की महासचिव रही है और महिला समिति की एक सक्रिय सदस्य भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR GAURAV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >