प्राची की हालत में सुधार, दो टाॅंके कटने के बाद होगी छुट्टी

प्राची की हालत में सुधार, दो टाॅंके कटने के बाद होगी छुट्टी

मुजफ्फरपुर.

अपेंडिक्स के गलत ऑपरेशन से पीड़ित बच्ची प्राची की हालत में सुधार हो रहा है. बुखार होने पर उसे दोबारा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. उसके दो टाॅंके कट चुके हैं. दो दिनो में उसके और दो टाॅंके कट जायेंगे. इसके बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जायेगा. प्राची की मां सुनीता देवी ने कहा कि बच्ची को अब बुखार नहीं है, वह खाना भी खा रही है.अफसोस एक ही बात का है कि बिना बीमारी के बच्ची का पेट चीर दिया गया. वह जीवन भर इस दुख से नहीं निकल पायेगी. सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टर की लापरवाही से ही ऐसा हुआ है. अगर ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर हमलोगों को यह बात नहीं बताते त��� यह जानकारी नहीं मिलती.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >