पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों के घर की कुर्की की कार्रवाई

पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों के घर की कुर्की की कार्रवाई

एक व्यक्ति को नशा खिलाकर लूटपाट व हत्या करने का है आरोप प्रतिनिधि, कुढ़नी फकुली थाना की पुलिस ने हत्या मामले के फरार दो आरोपियों के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई पूरी की है. इसको लेकर फकुली प्रभारी ललन कुमार मंगलवार को फरार आरोपी के गौसी खान स्थित घर पहुंचे. पुलिस ने फरार आरोपी सोनम खातून, शैनी खातून व मोहम्मद फिरोज के घर में रखे घरेलू सामान को जब्त कर ले गयी. फकुली प्रभारी ने बताया कि बीते छह जनवरी को सभी आरोपी एक व्यक्ति को नशा खिलाकर लूटपाट की थी. फिर उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया था. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की गयी़ लेकिन आरोपी अबतक फरार रहे. कोर्ट से कुर्की जब्ती का आदेश लेकर कुर्की की कार्रवाई की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >