Muzaffarpur Newsमां-बेटा धराये, लूटी ज्वेलरी भी बरामद

तुर्की थाना क्षेत्र के यादव मार्केट स्थित सुहागन ज्वेलर्स से हुए ज्वेलरी लूटकांड में पुलिस ने मां बेटा को गिरफ्तार किया है.

डी-20

-तुर्की में ज्वेलरी शॉप से लूटे थे गहने

-गोबर के ढेर में छिपाकर रखा था

-समस्तीपुर के भदइया के निवासी

-लाइनर समेत पांच शातिर अंडरग्राउंड

-पकड़े गये बॉबी का जुटा रहे हैं ब्योरा

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

तुर्की थाना क्षेत्र के यादव मार्केट स्थित सुहागन ज्वेलर्स से हुए ज्वेलरी लूटकांड में पुलिस ने मां बेटा को गिरफ्तार किया है. डीएसपी पश्चिमी टू अनिमेश चंद्र ज्ञानी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की है. गिरफ्तार अपराधी समस्तीपुर का मोहद्दीनगर थाना का भदइया का बॉबी कुमार व उसकी मां पिंकी है. पिंकी के मायके में गोबर के ढेर के नीचे छिपाकर रखे गये सोने व चांदी की ज्वेलरी को भी बरामद किया गया है. घटना में शामिल पांच अन्य अपराधी व लाइनर अंडरग्राउंड हैं. वहीं, लूट की अन्य ज्वेलरी व नकदी की बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.

तकनीकी इनपुट से जांच कर रही थी टीम

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप में लूट की थी. घटना के खुलासे के लिए डीएसपी पश्चिमी टू अनिमेश चंद्र ज्ञानी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था. सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम जांच कर रही थी. इस बीच समस्तीपुर के हलई थानेदार ने सूचना दी कि बॉबी कुमार को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया है.

गोबर के नीचे रखे थे गहने

यह बाइक उसने मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र से चोरी की है. टीम समस्तीपुर पहुंच कर बॉबी कुमार से कड़ाई से पूछताछ की. इसके बाद बॉबी के स्वीकारोक्ति बयान व निशानदेही के आधार पर लूटे गहनों को उसके ननिहाल समस्तीपुर के खजुरिया गांव में गोबर के ढेर से बरामद किया है. घटना में प्रयुक्त दो बाइक व गमछे को भी अपराधियों के यहां से जब्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >