हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने किया टावर डंप

सकरा थाना क्षेत्र के मछही गांव में 10 दिन पहले हुई ठेकेदार की हत्या के मामले में बुधवार को जिला मुख्यालय से आयी पुलिस ने प्रखंड में करीब दो घंटे तक मोबाइल टावर डंप कर दिया एवं मामले के छानबीन की.

मछही गांव में 10 दिन पहले हुई थी ठेकेदार की हत्या सकरा़ थाना क्षेत्र के मछही गांव में 10 दिन पहले हुई ठेकेदार की हत्या के मामले में बुधवार को जिला मुख्यालय से आयी पुलिस ने प्रखंड में करीब दो घंटे तक मोबाइल टावर डंप कर दिया एवं मामले के छानबीन की. अपर थानाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के मोबाइल टावर को डंप किया. वहीं पुलिस टीम ने मुरौल में पिलखी निवासी युवक की हत्या के बाद शव मिलने के मामले में भी आसपास के मोबाइल टावर को डंप किया. मालूम हो कि 10 दिन पहले मछही गांव निवासी ठेकेदार मनोज राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. मामले में एक महिला सहित चार लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस मोबाइल के माध्यम से घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >