Muzaffarpur News: हत्या के मामले में फरार आरोपी गैंग के साथ पहुंचा डकैती डालने, पुलिस ने भागते समय दबोचा

मुजफ्फरपुर में गला काटकर हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह हरपुर गांव के एक गांव से लूटपाट कर फरार हो रहा था. पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटपाट का 5500 रुपये, चाकू व तीन बाइक बरामद हुआ है

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में हुई विशाल पांडेय की गला काटकर हत्या के मामले में फरार मास्टरमाइंड अरुण कुमार समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. ये सभी चंदवारा घाट स्थित हरपुर गांव में अवधेश्वर सिंह के घर से लूटपाट करके भाग रहे थे. ग्रामीणों ने अपराधियों को खदेड़ा और पुलिस की मदद से चारों को पकड़ा गया. इनमें भगवतीपुर के रहनेवाले शातिर अरुण कुमार के अलावा विवेक कुमार, अरविंद कुमार व नाजिरपुर के सन्नी कुमार शामिल हैं.

लूटपाट का 5500 रुपये, चाकू व तीन बाइक बरामद

पुलिस ने गिपकड़े गए आरोपियों के पास से लूट की 5500 रुपये, चाकू व तीन बाइक बरामद की है. चारों शातिर अपराधी है. इलाके में घूमकर लूट व छिनतई करते थे. पकड़े गये शातिरों को कोर्ट में प्रस्तुत करके न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद जारी है. सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि चारों शातिर अवधेश्वर के घर में घुसकर चाकू का डर दिखाते हुए अलमारी से 5500 रुपये लूट लिए थे.

लूटपाट का पैसा बांटने में विशाल पांडेय की हत्या

सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि लूटपाट की रकम बांटने व शराब के मामले को लेकर विशाल पांडेय की गला काटकर हत्या कर दी गयी थी. विशाल का भी आपराधिक इतिहास है. उसकी हत्या के बाद अरुण कुमार पुलिस की दबिश होने से अंडरग्राउंड हो गया था. फिर कुछ दिनों से वह थाना क्षेत्र में सक्रिय होकर आपराधिक वारदात कर रहा था. विशाल हत्याकांड में उसको न्यायिक रिमांड पर लेंगे.

Also Read: कैमूर में रोजगार के लिए पैसे देने के नाम पर 84 महिलाओं से ठगी, लाखों रुपये लेकर भागे बदमाश

सलेमपुर गांव में बोरा में बंधा मिला था विशाल का शव

अहियापुर के सलेमपुर गांव में एक निर्माणाधीन मकान के कैंपस में बोरा में बंधा हुआ शव 19 फरवरी को मिला था. शव निकाला गया तो उसका गला रेता हुआ था. मृतक विशाल पांडेय था. उसके पिता टरमा बखरी निवासी राजेश पांडेय के बयान पर अहियापुर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी. जिस मोबाइल नंबर से कॉल कर विशाल को घर से बुलाया गया था, उसके धारक को आरोपी बनाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >