जन औषधि केंद्र के संचालक की संघर्ष गाथा सुन भावुक हुए पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश भर के चुनिंदा जन औषधि केंद्रों के संचालकों व इसके उपभोक्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया.

मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश भर के चुनिंदा जन औषधि केंद्रों के संचालकों व इसके उपभोक्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया. असम, जम्मू कश्मीर के पुलवामा, देहरादून, वाराणसी, तमिलनाडु के बाद पीएम मोदी मुजफ्फरपुर के लोगों से रूबरू हुए. मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा कन्हौली स्थित जन औषधि केंद्र के संचालक पंकज कुमार झा ने जब अपने संघर्ष की कहानी सुनायी तो पीएम भावुक हो गये. नक्सली हमले में उनका एक हाथ क्षतिग्रस्त होने के बाद इसे काटना पड़ा था.

पीएम ने हाथ जोड़ते हुए उन्हें नमन किया और कहा कि आज पूरे देश को आपसे सीखने की जरूरत है. पंकज ने पीएम से कहा कि एक हाथ कटने के बाद उनके सामने अपनी जिंदगी को संवारना बड़ी चुनौती हो गयी थी. लेकिन, आज जन औषधि केंद्र को खोल अपनी जिंदगी ही नहीं संवार रहे हैं, बल्कि प्रतिमाह सैकड़ों लोगों को कम कीमत पर अच्छी दवाईयां भी उपलब्ध करा रहे हैं. शुरुआत में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन अब सब ठीक है.

इस बात को सुन पीएम ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि आज पूरे देश को आपसे सीखने की जरूरत है, क्योंकि नक्सली हमला में एक हाथ चला गया, लेकिन आपने हिम्मत नहीं हारी. प्रतिशोध की बजाय आपने अपनी शक्ति को लोगों की सेवा में लगा दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि अाप देश के युवा साथी खासकर दिव्यांगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

पीएम के उदबोधन के दौरान रामबाग की रेखा देवी भी भावुक हो रोने लगी. वह जन औषधि केंद्र से दवाइयां लेती हैं. इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा, सांसद अजय निषाद, भाजपा के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, राजेश वर्मा, डॉ ममता रानी, डॉ तारण राय सहित दर्जनों प्रमुख नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >