ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से भूसा के ढेर में लगी आग

कांटी प्रखंड की बहुआरा पंचायत के यशोदामठ में मंगलवार को गेहूं के भूसा के ढेर पर ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आग लग गयी. खेत के मालिक और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बच गया.

कांटी. प्रखंड की बहुआरा पंचायत के यशोदामठ में मंगलवार को गेहूं के भूसा के ढेर पर ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आग लग गयी. खेत के मालिक और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बच गया. लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दे दी. फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंच आग पर काबू पाया. विदित हो कि तीन दिनों से ट्रांसफार्मर के नीचे कई जगहों पर आग लग गयी थी, जिससे बिजली विभाग के कर्मी को भी आग पर काबू पाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >