मुजफ्फरपुर में स्कॉर्पियो व ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, 12 लोगों की मौत

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना के सरमसपुर गांव के पास एनएच 28 पर शनिवार तड़के स्कॉर्पियो व ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गयी.

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना के सरमसपुर गांव के पास एनएच 28 पर शनिवार तड़के स्कॉर्पियो व ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गयी. तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक घायल को पटना रेफर कर दिया गया है.

मृतकों में नौ लोग हथौड़ी थाना क्षेत्र के डीह जीवर गांव के रहने वाले थे. उनमें मनीष व विकास सगे भाई थे. घटना के बाद एसकेएमसीएच से लेकर डीह जीवर गांव तक कोहराम मच गया. सभी लोग होली मनाने भाड़े की गाड़ी से यूपी के बस्ती से मुजफ्फरपुर स्थित अपने गांव आ रहे थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो से तीन लोगों के शव बाहर सड़क पर गिर गये. करीब पौन घंटे तक मृतकों के शव पड़े रहे और घायल बेहोश होकर गाड़ी के अंदर थे.

डीहजीवर गांव के अशोक राम ने बताया कि गांव के कई लोग यूपी के बस्ती में भवन निर्माण का काम करते हैं. भाड़े की स्कॉपियो से गांव लौट रहे थे. गाड़ी में चालक के अलावा 14 लोग सवार थे. दुर्घटना में डीहजीवर गांव के नौ, मीनापुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के एक, स्कॉपियो के चालक व ट्रैक्टर पर सवार मजदूर की मौत हो गयी.

डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये दिये जा रहे है. एसडीओ पूर्वी कुंदन कुमार ने एसकेएमसीएच में अपनी निगरानी में सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया.

बस्ती के धर्मपाल के नाम है स्कॉपियो का रजिस्ट्रेशन

परिवहन विभाग के अनुसार स्कॉपियो का रजिस्ट्रेशन यूपी के बस्ती जिले के वशिष्ठपुरम आवास विकास कॉलोनी निवासी धर्मपाल मिश्र के नाम पर है. ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन कांटी पानापुर निवासी शफी अहमद के नाम से है.

गांव में छाया मातम, नहीं जला चूल्हा

डीह जीवर गांव के नौ लोगों की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है. शनिवार की सुबह ही मनहूस खबर मिलते ही किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला. जो जिस अवस्था में था, गांव से भाग कर एसकेएमसीएच पहुंच गया. दर्जनों महिलाएं ऑटो में सवार होेकर एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम हाउस के पास आ गयीं. सभी चीत्कार मार कर रो रही थी. अपनों को शव को देखने के लिए कई लोग पोस्टमार्टम हाउस के अंदर घुस गये. किसी को अंदेशा नहीं था कि होली की खुशियां इस तरह बिखर जायेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >