बन्दरा के पिलखी पुल का एप्रोच पथ बारिश में ध्वस्त, बना जानलेवा गड्ढा, हादसे की आशंका

बूढ़ी गंडक नदी पर बने पिलखी पुल का एप्रोच रोड जर्जर हो चुका है। गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है, प्रशासन से मरम्मत की मांग की जा रही है।

Pilakhi Bridge Muzaffarpur: जिले के बन्दरा स्थित बूढ़ी गंडक नदी पर बने पिलखी पुल का उत्तरी एप्रोच पथ बारिश के पानी के बहाव से कई जगहों पर ध्वस्त हो गया है. महज डेढ़ वर्ष पहले पुल के दोनों तरफ के एप्रोच रोड की मरम्मत कराई गई थी. लेकिन पहली बारिश में ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खुल गई. अब स्थिति यह है कि सही समय पर मरम्मत न होने से छोटे-छोटे गड्ढे विशाल रूप ले चुके हैं, जो राहगीरों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं.

डेढ़ साल से जस की तस स्थिति, अधिकारियों की उपेक्षा से आक्रोश

स्थानीय लोगों और राहगीरों के अनुसार यह समस्या पिछले डेढ़ सालों से बनी हुई है. जब भी बारिश होती है, पानी गड्ढों में समा जाता है और कटाव बढ़ता चला जाता है. इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है.

पिरापुर मुखिया ने जताई चिंता, भारी वाहनों व बाइक सवारों पर खतरा

पिरापुर पंचायत के मुखिया गुड्डू कुमार ने बताया कि रैनकट (Raincut) के कारण एप्रोच पथ के किनारों पर कई जगहों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं:

  • इस पुल से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक, ट्रैक्टर और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं.
  • सुबह के समय और रात के अंधेरे में बाइक सवारों के दुर्घटनाग्रस्त होने का सबसे ज्यादा जोखिम रहता है.
  • बड़े वाहनों के भी गड्ढों में फंसने और पलटने की आशंका बनी रहती है.

तत्काल मरम्मत की मांग

यदि समय रहते इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय लोगों ने विभाग से अविलंब संज्ञान लेकर सड़क ठीक कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: बेटियां होंगी बेखौफ, सुरक्षित बनेगा समाज: 'अभया ब्रिगेड' ने संभाली कमान, 600 छात्राओं को दिए सुरक्षा व अधिकार के मंत्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सूर्यमणि कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 25 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव प्राप्त है. क्राइम, सामाजिक और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है. अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्यपरक लेखन और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के कारण उन्होंने पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान बनाई है. उनकी खबरें पाठकों को सटीक, विश्वसनीय और संतुलित जानकारी प्रदान करती हैं.

 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >