प्रतिनिधि, कुढ़नी
फकुली थाना क्षेत्र के फकुली चौक के समीप रविवार को पिकअप वैन पलट गयी. इस घटना में चालक समेत तीन सवार जख्मी हो गये. पिकअप पर सेंट्रिंग करने का तख्ता लोड था. बताया जाता है कि वैन का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी जख्मी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुढ़नी में भर्ती कराया. जख्मी लोगों में वैशाली जिले के बेलसर ओपी के पकड़ी निवासी राजेंद्र पासवान, श्रवण कुमार और राजा कुमार शामिल है. थानाप्रभारी ललन कुमार ने बताया कि इलाज कराने के बाद सभी पिकअप के साथ अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
