मड़वन 59, सरैया 53, पारू 56 और कुढ़नी में 57 प्रतिशत मतदान

मड़वन 59, सरैया 53, पारू 56 और कुढ़नी में 57 प्रतिशत मतदान

-शनिवार सुबह 8 बजे से प्रखंड मुख्यालय में शुरू होगी मतगणना, सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी

मुजफ्फरपुर.

तीसरे चरण के पैक्स चुनाव के तहत जिले में मड़वन, सरैया, पारु एवं कुढ़नी में शांतिपूर्ण चुनाव शुक्रवार को हुआ. सबसे अधिक वोट मड़वन में 59 प्रतिशत पड़े. इसके अलावा सरैया 53, पारू 56 और कुढ़नी में 57 प्रतिशत मतदान हुआ. शनिवार सुबह 8 बजे से प्रखंड मुख्यालय में मतगणना होगी, जिसकी सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. डीएम व एसएसपी ने मतगणना के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर आदेश जारी किया है. संबंधित सभी थानाध्यक्ष को मतगणना की स्थिति पर निगरानी रखने और शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन गश्ती करने का निर्देश दिया गया है. मतगणना के पश्चात किसी भी प्रकार के जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसका अनुपालन कराने को कहा गया है. अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी एवं संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे. उन्हें अपने क्षेत्र में अवस्थित सभी मतगणना स्थल का लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >