पीपा पुल से पैदल व दोपहिया वाहन की आवाजाही शुरू

बागमती नदी के जलस्तर में कमी होने से लोगों को राहत मिली है. पीपा पुल संचालक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीपा पुल से पैदल व दोपहिया वाहनों का परिचालन शुरू करा दिया गया है.

कटरा़ बागमती नदी के जलस्तर में कमी होने से लोगों को राहत मिली है. पीपा पुल संचालक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीपा पुल से पैदल व दोपहिया वाहनों का परिचालन शुरू करा दिया गया है. बकुची निवासी हंसराज भगत ने कहा कि बागमती नदी के जलस्तर में अचानक होने वाली वृद्धि से सैकड़ों एकड़ जमीन पर लगी सब्जी की फसल बर्बाद हो गयी है. इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. पीपा पुल संचालक ने कहा कि पीपा पुल से अविलंब चारपहिया वाहनों का परिचालन शुरू कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >