Muzaffarpur Newsबिजली बिल का शीघ्र कर दें भुगतान

Muzaffarpur Newsबिजली बिल का शीघ्र कर दें भुगतान

मुजफ्फरपुर.

नल जल योजना से संबंधित बिजली बिल का भुगतान 24 घंटे में कर दें. औराई के बीडीओ ने क्षेत्र के सभी पंस, लेखापाल सह आइटी सहायक को यह निर्देश दिये. कहा है बिल जमा करने के बाद प्रमाण पत्र और संबंधित बैंक के पासबुक की अभिप्रमाणित प्रति 48 घंटे के भीतर कार्यालय को मुहैया करायें. ऐसा नहीं करने पर अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. सरकारी विभाग के बिजली बिल का भुगतान संबंधित विभाग द्वारा आवंटन के बाद किया जाता है. कई सरकारी विभागों पर महीनों से बिजली बकाया को लेकर कंपनी के वरीय अधिकारी के अनुरोध पर डीएम ने सभी संबंधित विभाग को शीघ्र बिजली भुगतान के निर्देश दिये थे. अब भी कई सरकारी विभागों द्वारा बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं हुआ है.

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::

बालूघाट बंदोबस्ती: आज बैठक में लेंगे फैसला

मुजफ्फरपुर.

बालूघाटों की बंदोबस्ती को लेकर तकनीकी निविदा समिति की बैठक एडीएम रेवेन्यू की अध्यक्षता में शनिवार को होगी. इस बाबत खनिज विकास पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को पत्र लिखकर सूचना दे दी है. इसमें जिला लेखा पदाधिकारी, राज्य कर संयुक्त आयुक्त पश्चिमी अंचल टू, डीएसपी मुख्यालय, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, आइटी मैनेजर को भाग लेने के लिए कहा गया है. बताया गया है कि बालूघाट इकाइयों के बंदोबस्ती को लेकर इ-निविदा दस्तावेज की जांच के लिए तकनीकी निविदा समिति की बैठक एडीएम रेवेन्यू के कार्यालय प्रकोष्ठ में होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar gaurav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >