पैट 23-24 का एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 14 को

बीआरएबीयू ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा (पैट) 23 व 24 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर लें.

अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट से कर लें डाउनलोड वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा (पैट) 23 व 24 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर लें. परीक्षा 14 सितंबर को ही होगी. कई छात्रों ने बीपीएससी परीक्षा व जितिया पर्व के कारण इसे टालने का अनुरोध किया था, लेकिन विवि प्रशासन ने उनकी मांग नहीं मानी. पीएचडी के दो सत्रों में नामांकन के लिए यह प्रवेश परीक्षा एक साथ ली जा रही है. इसमें लगभग 3,500 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाये गये हैं. इनमें विवि के दोनों परीक्षा भवन, एलएस कॉलेज, आरडीएस कॉलेज व एलएन मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट शामिल है. पहले परीक्षा केंद्र के रूप में आरबीबीएम कॉलेज का नाम प्रस्तावित था, लेकिन जितिया पर्व के दिन वहां की महिला शिक्षकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह फैसला बदला गया. विवि ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा तय तिथि पर ही होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >