आज से सुबह 5 बजे ही खुल जायेंगे पार्क, इंट्री नि:शुल्क

आज से सुबह 5 बजे ही खुल जायेंगे पार्क, इंट्री नि:शुल्क

-गर्मी को देखते हुए निगम प्रशासन ने बदला समय

-अब तीन घंटे मॉर्निंग वाक के लिए नि:शुल्क इंट्री

मुजफ्फरपुर.

मिठनपुरा स्थित जुब्बा सहनी, कंपनी बाग स्थित इंदिरा एवं सिटी पार्क अब सुबह 05 बजे से ही खुलेगा. गर्मी के मौसम को देखते हुए निगम प्रशासन ने यह फैसला लिया है. सोमवार को इसका पत्र नगर आयुक्त नवीन कुमार ने जारी कर दिया. सुबह 05 बजे पार्क खुलने के साथ मार्निंग वाक के लिए लोगों की नि:शुल्क इंट्री होगी. पहले छह से आठ बजे तक इंट्री होती थी. अब पांच से आठ बजे तक तीन घंटे तक के लिए फ्री इंट्री रहेगी. इसके बाद दस रुपये का टिकट कटाने के बाद लोगों की इंट्री होगी. बता दें कि रविवार को पार्क के बंद रहने के कारण मार्निंग वाॅक करने पहुंचने वाले लोगों ने सिटी पार्क के सामने नाराजगी जाहिर की थी. पार्क बंद होने का विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था. इसके बाद मेयर निर्मला साहू ने संज्ञान लेते हुए पार्क के खुलने के समय में संशोधन का आदेश दिया था. अब सुबह पांच से शाम के सात बजे तक पार्क खुला रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >