ऑपरेशन मुस्कान”” ने लौटाई 14 चेहरों पर खुशी, खोए हुए मोबाइल पाकर गदगद हुए लोग

ऑपरेशन मुस्कान” ने लौटाई 14 चेहरों पर खुशी, खोए हुए मोबाइल पाकर गदगद हुए लोग

फोटो दीपक : 53

:: रेल एसपी बीना कुमारी ने मोबाइल सौंपा, डीएसपी निधि कुमारी रही मौजूद

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

रेल पुलिस के ””ऑपरेशन मुस्कान”” ने एक बार फिर कमाल दिखाया है. मुजफ्फरपुर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सीवान के कुल 14 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल गये हैं, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई है. सोमवार को कंबाइंड बिल्डिंग स्थित रेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इन लोगों को उनके स्मार्टफोन सौंपे गये. रेल पुलिस अधीक्षक बीना कुमारी और रेल डीएसपी निधि कुमारी की देखरेख में ””ऑपरेशन मुस्कान”” चलाया जा रहा है. इस ऑपरेशन के तहत रेल यात्री अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पा सकते हैं.

रेल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जून 2024 से जुलाई 2025 के बीच रेलवे स्टेशनों, जंक्शनों और ट्रेनों में 40 से ज्यादा मोबाइल खोने की शिकायतें मिली थीं. इनमें से 14 मोबाइल का सत्यापन कर उनके मालिकों को सौंप दिया गया है, जबकि बाकी की जांच जारी है. मोबाइल वापस पाने वालों में सीवान के 08, गोपालगंज के 03 और मुजफ्फरपुर, मोतिहारी व बेतिया के एक-एक व्यक्ति शामिल थे. मोबाइल पाकर लोगों ने रेल पुलिस का आभार व्यक्त किया. इस सराहनीय काम के लिए आरक्षी अनिल भगत और प्रियरंजन को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गयी है.

भावुक क्षण, सेल्फी और वीडियो कॉल

मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की. सीवान की स्टाफ नर्स धनौती देवी ने बताया कि उनका मोबाइल एक जून को यात्रा के दौरान खो गया था और उन्होंने दोबारा मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी. मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने रेल एसपी और डीएसपी के साथ सेल्फी ली और अपने परिवार को वीडियो कॉल करके अपनी खुशी दिखाई. वहीं, छात्रा रिशु कुमारी ने भी बताया कि उनके मोबाइल में कई पुरानी तस्वीरें और कॉन्टैक्ट नंबर थे, जो खो गये थे. मोबाइल वापस मिलने पर वह बहुत खुश थीं. इसी तरह, बोचहां के मोहम्मद अरबाज को भी उनका मोबाइल वापस मिल गया, जो 9 फरवरी 2025 को यात्रा के दौरान खो गया था.

मोबाइल पाने वालों की सूची

सीवान: रहमतुल्लाह आलम, अभिषेक कुमार, नेहाल कुमार, दिलीप कुमार, रितेश कुमार, रिशु कुमारी, अनिल कुमार सिंह, धनौती कुमारीगोपालगंज: मधु कुमारी, मुकेश कुमार, अब्दुल खालिद

मुजफ्फरपुर: मो. अरबाज़ (बोचहां)पूर्वी चंपारण: सरफराज आलमपश्चिमी चंपारण: दीपेंद्र कुमार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Devesh kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >