अगले महीने से धान बीज के लिये होगा ऑनलाइन आवेदन

अगले महीने से धान बीज के लिये होगा ऑनलाइन आवेदन

मुजफ्फरपुर. जिले के किसान मई से धान बीज की खरीदारी के लिये ऑनलाइन आवेदन करेंगे. कृषि विभाग ने बीज वितरण की तैयारी कर ली है. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जल्द ही बीज के लिये किसानों से आवेदन लिये जायेंगे. अगले महीने से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. जून के प्रथम सप्ताह से किसान बीज गिराना शुरू करते हैं. बीज विक्रेता रामाशंकर ने बताया कि कई कंपनियां किसानों के बीच प्रचार-प्रसार कर रही है. कंपनियों के प्रतिनिधि किसानों को जलवायु के अनुसार कम दिनों में अधिक उत्पादन देने वाले हाइब्रिड के बारे में बता रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >