बालू खरीदने जा रहे किसान से मारपीट कर एक लाख लूटे

बोचहां थाना क्षेत्र के बुधौली निवासी राम निहोरा ठाकुर ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट कर एक लाख छीनने की शिकायत थाना में की है़

पीड़ित ने आधा दर्जन लोगों को किया नामजद प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के बुधौली निवासी राम निहोरा ठाकुर ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट कर एक लाख छीनने की शिकायत थाना में की है़ इसको लेकर पीड़ित ने आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह बालू खरीदने रामनगर बाजार जा रहा था, तभी रास्ते में संजय ठाकुर, सार्थक कुमार, दिनेश राय, अजय सिंह सहित अज्ञात आधा दर्जन लोगों ने घेर लिया. सभी ने मुझे और बेटे को घेर लिया. इसके बाद सभी ने मारपीट कर जेब में रखे एक लाख रुपये छीन लिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व से जमीन विवाद चल रहा है. एक पक्ष ने मारपीट की शिकायत की है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >