नरहर सराय के समीप बस की ठोकर से एक जख्मी

नरहर सराय के समीप बस की ठोकर से एक जख्मी

मड़वन. करजा थाना क्षेत्र के नरहरसराय के समीप एनएच 722 पर बस की ठोकर से एक व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी की पहचान नरहर सराय निवासी बैद्यनाथ मांझी के रूप में हुई. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में जख्मी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करजा में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. इससे पहले बस से ठोकर लगने के बाद स्थानीय लोग बस को घर हंगामा करने लगे. इस बीच मौके पर पहुंची करजा पुलिस व 112 नंबर के पुलिस अधिकारी ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि जख्मी को इलाज के लिए भेज दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >