Railway News: अब बिहार संपर्क क्रांति, सप्तक्रांति और वैशाली एक्सप्रेस जैसी लोकप्रिय ट्रेनें 22 कोच के बजाय 24 LHB coaches के साथ चलेंगी.बिहार से दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों के लिए यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए East Central Railway ने अपनी प्रमुख ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है.
Saptkranti Express: पूर्व मध्य रेल ने तैयार किया 80 ट्रेनों का प्रस्ताव
पूर्व मध्य रेल के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक यानी CPTM East Central Railway ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए 80 प्रमुख ट्रेनों की सूची तैयार की है. इसके लिए Sonpur Division और Samastipur Division समेत अन्य संबंधित रेल मंडलों से प्लेटफॉर्म और पिट लाइन की लंबाई व परिचालन क्षमता की रिपोर्ट मांगी गई है.
मुजफ्फरपुर से खुलने और गुजरने वाली ट्रेनें शामिल
जारी प्रस्ताव के अनुसार मुजफ्फरपुर जंक्शन से खुलने वाली और गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण प्रीमियम और एक्सप्रेस ट्रेनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी:
- Saptkranti Express (12557/12558) - मुजफ्फरपुर से आनंद विहार
- Bihar Sampark Kranti Express (12565/12566) - दरभंगा से नई दिल्ली (वाया मुजफ्फरपुर)
- Swatantrata Senani Express (12561/12562) - जयनगर से नई दिल्ली
- Vaishali Express (12553/12554) - सहरसा से नई दिल्ली
- Muzaffarpur Yesvantpur Express (15228/15227)
- Muzaffarpur Sabarmati Express (15269/15270)
- Muzaffarpur Howrah Express (15272/15271)
- Muzaffarpur Hadapsar Express (15589/15590)
- Barauni Lucknow Express (15203/15204)
यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म सीट, वेटिंग से राहत
एलएचबी रैक (LHB Coaches) वाली इन ट्रेनों में स्थायी रूप से दो-दो अतिरिक्त डिब्बे जुड़ जाने से हर फेरे में सैकड़ों अतिरिक्त यात्रियों को जगह मिल सकेगी. इससे खासकर त्योहारों और छुट्टियों के सीजन में लंबी waiting list limit की समस्या से जूझ रहे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में काफी सहूलियत होगी.
इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा के बाद लागू होगी व्यवस्था
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सभी संबंधित मंडलों से पिट लाइन और प्लेटफॉर्म की तकनीकी स्थिति की रिपोर्ट मिलते ही ट्रेनों में 24 कोच लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. इस फैसले से उत्तर बिहार के लाखों रेल यात्रियों का सफर अधिक सुगम और आरामदायक बन जाएगा.
