कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा: नाइलिट ””डिजिटल यूनिवर्सिटी”” प्लेटफॉर्म लॉन्च

NIELIT “Digital University ” Platform Launched

डी- 22

रेल सह इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने किया शुभारंभ

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी व सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) को दो अक्तूबर को बड़ी सौगात मिली. रेलमंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री सह इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से एमआइटी के निकट स्थित नाइलिट केंद्र को राष्ट्र को समर्पित किया. इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने डिजिटल यूनिवर्सिटी प्लेटफॉर्म का भी वर्चुअल शुभारंभ किया. इस प्लेटफॉर्म को भारत में कौशल-आधारित शिक्षा की पहुंच को बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है. बताया गया कि नाइलिट केंद्र के उद्घाटन से उत्तर बिहार के हजारों छात्रों व पेशेवरों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा. मुजफ्फरपुर केंद्र पर इस अवसर पर बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम में नाइलिट के महानिदेशक डॉ मदन मोहन त्रिपाठी व पटना के कार्यकारी निदेशक डॉ नितिन कुमार पुरी भी वर्चुअल रूप से उपस्थित थे. मुजफ्फरपुर के केंद्र प्रभारी विशाल मौर्य, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक कुमार और एमआइटी मुजफ्फरपुर के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी दीपक कुमार चौधरी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया.

नाइलिट मुजफ्फरपुर में उपलब्ध कोर्स की सूची:

कोर्स पात्रतासीटें अवधि

नाइलिट ए लेवल (आइटी) स्नातक 3018 माह

नाइलिट ओ लेवल (आइटी) बारहवीं 6012 माह

कोर्स आन कंप्यूटर कांसेप्टस दसवीं पास 602 माह

————–

इन कोर्स की पढ़ाई निःशुल्क होगी

कोर्स पात्रतासीटें

फाउंडेशन आफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टेक्नोलाजी 10वीं पास60

फाउंडेशन आफ डाटा एनोटेशन यूजिंग पायथन 10वीं पास60

फाउंडेशन आफ डाटा क्युरेशन यूजिंग पायथन 10वीं पास60

फाउंडेशन आफ डाटा साइंस एंड एनालिटिक्स 10वीं पास60

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >