समस्तीपुर मंडल में 14 ट्रेनों का नया प्रायोगिक ठहराव, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

New experimental stoppage of 14 trains in Samastipur

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल से गुजरने वाली कुल 14 ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर प्रायोगिक ठहराव को मंजूरी दी है. इन ठहरावों से स्थानीय यात्रियों को प्रमुख गंतव्यों तक पहुंचने में काफी लाभ मिलेगा. इन प्रायोगिक ठहरावों की अवधि 6 महीने के लिए है, जिसके बाद यात्री संख्या और उपयोगिता के आधार पर इन्हें स्थायी किया जा सकता है.

मुख्य बातें

चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (15705-15706): अब सगौली स्टेशन पर रुकेगी

अमृत भारत एक्सप्रेस (15561-15562): जोगियारा स्टेशन पर ठहरेगी

जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस (04651): का ठहराव मधुबनी स्टेशन पर

दरभंगा-पटना इंटरसिटी (15507-15508): अब जोगियारा स्टेशन पर रुकेगी

मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू (15215-15216): परसा नगर हॉल्ट पर रुकेगी

गाड़ियों और स्टेशनों की जानकारी

रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू एक्सप्रेस (15215/15216) 12 सितंबर से परसा नगर हॉल्ट पर रुकेगी. कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (15705) 15 सितंबर और दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (15706) 13 सितंबर से सगौली स्टेशन पर ठहरेगी. इसी तरह, जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस (04651) 12 सितंबर से मधुबनी में, जयनगर-रक्सौल डेमू (75215) 12 सितंबर से रीगा में और दरभंगा-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस (15507) 12 सितंबर से जोगियारा स्टेशन पर रुकेगी. दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस (15561) 13 सितंबर से जोगियारा स्टेशन पर ठहरेगी. वहीं, गांधीधाम-भागलपुर विशेष ट्रेन (09451) का ठहराव 14 सितंबर से बगहा स्टेशन पर शुरू होगा.

यहां रूकेगी ट्रेन

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस (11015-11016) का ठहराव रूसेरा घाट परबांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस (19037-19038) अब चनपटिया स्टेशन पर रुकेगीगुवाहाटी-जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस (15653-15654) का ठहराव चनपटिया मेंबापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस (14009-14010) भी चनपटिया में ठहरेगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >