50 सीटों पर बीएड नामांकन को एनसीटीइ की हरी झंडी

NCTE gives green signal to B.Ed admission on 50 seats

एमडीडीएम कॉलेज :

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

एमडीडीएम कॉलेज के बीएड विभाग को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीइ) से बड़ी राहत मिली है. मानक पूरे होने के बाद, एनसीटीइ ने कॉलेज को 50 सीटों (एक यूनिट) पर बीएड नामांकन के लिए फिर से मंजूरी दे दी है. पिछले साल इआरसी-एनसीटीइ ने मानकों का पालन न होने का हवाला देते हुए कॉलेज की बीएड मान्यता वापस ले ली थी. इस फैसले के खिलाफ कॉलेज प्रशासन ने एनसीटीइ के अपीलीय प्राधिकार में अपील दायर की, साथ ही हाइकोर्ट में भी याचिका दाखिल की थी. कॉलेज को पहले 100 सीटों पर नामांकन की मान्यता प्राप्त थी. पिछले महीने हुई बैठक में 50 सीटों पर सशर्त मान्यता बहाल करने का निर्णय लिया गया.

नामांकन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार

एनसीटीइ द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में कॉलेज को निर्देश दिया गया है कि वह एक सप्ताह के भीतर संबद्ध विवि बीआरएबीयू और राज्य सरकार को इस निर्णय की सूचना दे, साथ ही अपनी वेबसाइट पर भी स्थिति अपडेट करे. कॉलेज में पिछले सत्र में बीएड में नामांकन नहीं हो सका था, और इस साल भी मान्यता मिलने में विलंब के कारण नामांकन को लेकर संशय बना हुआ था. अब एनसीटीइ का आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद नामांकन का रास्ता साफ हो गया है. कॉलेज प्रशासन के अनुसार, सीइटी बीएड 2025 की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का ही नामांकन लिया जायेगा. काउंसेलिंग व अन्य प्रक्रियाएं अब विवि स्तर पर पूरी की जायेंगी. शेष 50 सीटों (दूसरी यूनिट) की मान्यता के लिए एनसीटीइ की टीम जल्द ही कॉलेज का निरीक्षण करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >