-सिटीज 2.0 के तहत होंगे काम
-केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बनी बातमुजफ्फरपुर.
मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने भारत सरकार के शहरी और आवास मंत्रालय द्वारा सिटीज 2.0 के लिए चुने जाने के साथ ही शहर के अपशिष्ट प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इस परियोजना के तहत, शहर में अर्ध-स्वचालित अपशिष्ट पदार्थ पुनर्प्राप्ति सुविधा, अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र और वैज्ञानिक लैंडफिल विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जायेंगे. इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ और हरित बनाना है. अर्ध-स्वचालित सुविधा से अपशिष्ट पदार्थों का बेहतर तरीके से पृथक्करण और पुनर्चक्रण होगा. जबकि, अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र से कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादित किया जायेगा. वैज्ञानिक लैंडफिल विकास से भूमि प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी. मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक सह नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने तीन से पांच मार्च तक जयपुर, राजस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत सरकार के शहरी मंत्रालय के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. इन परियोजनाओं के इसी साल में पूरा होने की उम्मीद है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
