Muzaffarpur Weather: अचानक कोहरे ने बढ़ाई ठंड, घर में रहने को मजबूर हुए लोग, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Muzaffarpur Weather: जिले में एक बार फिर से ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सुबह के समय अधिक कनकनी होने की वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं. रात के तापमान में अभी और गिरावट होने की उम्मीद है. जानिए आज के मौसम का हाल

Muzaffarpur Weather: जिले में सुबह-सुबह अचानक कोहरा बढ़ गया है. कोहरे की वजह से कनकन वाली ठंड लग रही है. लोग घर में दुबके हुए हैं. राहगिरों को आवागमन में परेशानी हो रही है. लोग इस कनकनी वाली ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में वृद्धि की वजह से ठंडी कम महसूस हो रही थी. लेकिन, एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. सुबह में धुंध की मोटी चादर भी देखने को मिल रही है. अधिक कोहरे की वजह से रात के पारे में गिरावट दर्ज हुई है. आज के मौसम को लेकर विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी किया है. आइए, जानते हैं आखिर आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

कैसा रहेगा आज का मौसम?

बीते 24 घंटे में ठंड का मिलाजुला रूप देखने को मिला है. दिन में अच्छी धूप तो रात में कड़ाके की सर्दी महसूस हुई. गुरुवार को दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं आज भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है. सुबह में ठंड का एहसास होगा वहीं दिन चढ़ते ही अच्छी धूप खिलेगी, जिससे लोगों को काफी राहत मिलने वाली है. हालांकि, रात के पारे में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है. आज यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इससे सुबह में कनकनी और बढ़ सकती है. दिन में आसमान साफ रहेगा. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जहरीली हुई जिले की हवा 

ठंड के साथ साथ जिले की खराब हवा ने भी लोगों की चिंता बढ़ा रखी है. एक तरफ ठंड ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर रखा है तो दूसरी तरफ शहर की खराब प्रदूषित हवा से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. बीते कुछ दिनों से जिले का AQI खराब लेवल पर पहुंच गया है. आज सुबह मुजफ्फरपुर का AQI 302 दर्ज किया गया. इस तरह की खराब वायु गुणवत्ता लोगों के स्वस्थ्य जीवन के लिए बेहद की खराब है. खराब वायु गुणवत्ता की वजह से लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होती है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: खुशखबरी! जिले में बनने जा रहा तीसरा औद्योगिक क्षेत्र, 788.21 एकड़ में फैला होगा एरिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >