Muzaffarpur Weather: इस दिन से पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी, अभी से निकाल लें रजाई-कंबल

Muzaffarpur Weather: जिले में अब ठंड पड़ने लगी है. सुबह शाम कोहरा भी छाया रहता है. हालांकि, दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत महसूस होती है. मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि इस दिन से जिले में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ने वाली है.

Muzaffarpur Weather: जिले में पूरी तरह अब ठंड का एहसास होने लगा है. रात के पारे में गिरावट आ रही है. सुबह शाम कोहरा भी देखने को मिल रहा है. कोहरे की वजह से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है. सुबह शाम कोहरे की वजह से अब अधिक ठंड महसूस हो रही है. नवंबर के अंतिम सप्ताह तक मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं देखे गए थे. लेकिन, दिसंबर की शुरुआत ने ही लोगों को अच्छी सर्दी का एहसास करा दिया है. आज, बुधवार को भी सुबह शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा. लोगों को कनकनी वाली ठंडी महसूस हुई. हालांकि, 8 बजते-बजते कोहरा छंटने लगा है. आज के मौसम के मिजाज को लेकर विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. आइए, जानते हैं कैसा रहेगा मौसम और कब से पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड. 

कैसा रहेगा आज का मौसम?

बीते 24 घंटे में मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिला है. सुबह कोहरे की वजह से कनकनी महसूस हुई. वहीं दिन चढ़ते ही अच्छी धूप खिली, जिससे लोगों को राहत महसूस हुई. दिन के तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं देखने को मिला. दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं आज भी कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: स्पेशल विजिलेंस की टीम ने राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, सीओ के आवास पर भी छापेमारी

इस दिन से पडे़गी हाड़ कंपाने वाली सर्दी

मुजफ्फरपुर में अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है. शुक्रवार से ठंड बढ़ने की संभावना है. रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना जताई जा रही है. दिन में आसमान साफ रहेगा. वहीं शाम में ठंडी हवा चल सकती है. शुक्रवार और शनिवार को रात में लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का एहसास हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >