​मुजफ्फरपुर: गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या में ओंकार सिंह , बाबुल समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के गोविंद शर्मा हत्याकांड में पत्नी रीना ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है . उन्होंने साझीदार ओंकार सिंह सहित तीन लोगों पर पैसे के विवाद में भाड़े के शूटरों से हत्या कराने का आरोप लगाया है .पढे़ं पूरी खबर…

Muzaffarpur News:​ मुजफ्फरपुर जिला के नगर थाना क्षेत्र के स्थित अमर सिनेमा रोड के आइकॉन टावर में हुए शूटर गोविंद शर्मा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.घटना के बाद मृतक की पत्नी रीना उर्फ अंजलि के बयान पर मंगलवार को नगर थाने में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली गई है.पत्नी ने अपने पति की हत्या के पीछे एक गहरी आपराधिक साजिश का दावा किया है.

जमीन और पैसों के लेनदेन में हत्या का आरोप

मृतक की पत्नी रीना ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि यह पूरी घटना जमीन और पैसों के लेनदेन के विवाद से जुड़ी है.उन्होंने सीधे तौर पर पति के पार्टनर ओंकार सिंह, पूर्व सहयोगी बाबुल चौधरी और पटना की एक महिला जैसमीन परवीन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

किराए के शूटरों से दिलाई गई घटना को अंजाम

अंजलि का आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर उनके पति गोविंद शर्मा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.इसी विवाद के चलते साझीदारों ने किराए के पेशेवर शूटरों को बुलाकर इस निर्मम हत्याकांड को अंजाम दिलवाया है.

पुलिस की गहन जांच शुरू

नगर थाना पुलिस ने रीना उर्फ अंजलि के आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नामजद आरोपियों की भूमिका की सघनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पूरी तरह से खुलासा किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >