मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट
Muzaffarpur Railway Station Revenue Earnings: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बिना सफर किए ही लाखों लोग रेलवे को मालामाल कर रहे है. मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म टिकट का रिकॉर्ड कुछ यही कहानी कह रहा है. जंक्शन पर अपनों को छोड़ने आने वाले और ट्रेन की खिड़की से हाथ हिलाकर ‘बाय-बाय’ कहने वालों की फिक्र ने रेलवे के खजाने को लबालब भर दिया है. सामने आए आंकड़े बताते हैं कि पिछले दो सालों के भीतर कुल 5.57 लाख लोगों ने केवल प्लेटफॉर्म टिकट खरीदा. इन लोगों ने ट्रेन में एक कदम भी नहीं रखा, लेकिन अपनों को सी-ऑफ करने की चाहत में रेलवे के खाते में पूरे 55.73 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम जमा करा दी. वहीं जंक्शन पर बिना टिकट घूमने वालों पर रेलवे की कड़ाई का बड़ा असर दिख रहा है. पकड़े जाने के डर और बढ़ती चेकिंग के बीच, पिछले दो वर्षों में पूरी ईमानदारी से प्लेटफॉर्म टिकट खरीदा. वर्ष 2025-26 के आंकड़ों के मुताबिक, हर दिन औसतन 860 लोग प्रतिदिन प्लेटफॉर्म टिकट ले रहे है. इस कड़ाई और जागरूकता की बदौलत रेलवे ने बंपर राजस्व वसूला है.
इमोशन से चमकी रेलवे की इकोनॉमी
हमारे देश में जब तक कोई करीबी ट्रेन में ठीक से बैठ न जाए और ट्रेन प्लेटफॉर्म छोड़ न दे, तब तक विदा करने आए शख्स को तसल्ली नहीं मिलती. रेलवे लोगों के इसी इमोशन से सीधा मुनाफा कमा रहा है. इस अनोखी कमाई की सबसे खास बात यह है कि इसमें रेलवे को न तो कोई सीट अलॉट करनी पड़ी और न ही यात्रा की कोई जिम्मेदारी उठानी पड़ी.
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर प्लेटफॉर्म टिकट के दो वर्षों का रिकॉर्ड
- कुल यात्रियों की संख्या – 2,72,400
रेलवे को कुल आय – 27,24,600 - औसत यात्री प्रति माह – 22,700
औसत आय प्रति माह – 2,27,000 - औसत प्रति दिन यात्री – 754
वर्ष- 2025-26 (अप्रैल से मार्च )
- कुल यात्रियों की संख्या – 2,84,900
- रेलवे को कुल आय – 28,49,620
- औसत यात्री प्रति माह – 25,904
- औसत आय प्रति माह – 2,59,056
- औसत प्रति दिन यात्री – 860
