Muzaffarpur News: रेलवे ने पार्सल डिलीवरी में की देरी तो भड़का युवक, कर दी जुर्माने की मांग

Muzaffarpur News: रेलवे की तरफ से पार्सल डिलीवरी में देरी हुई तो एक युवक ने रेलवे से ही जुर्माने की मांग कर दी है. युवक ने दावा किया है कि उसे 10 रुपए प्रतिघंटे के हिसाब से जुर्माना दिया जाए. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: पार्सल से बाइक छुड़ाने में देरी होने पर रेलवे निर्धारित समय-सीमा के बाद घंटे के हिसाब से जुर्माना वसूल करती है. लेट होने पर आपको पार्सल मंगवाना महंगा भी पड़ सकता है. हालांकि, पार्सल से मोटरसाइकिल डिलिवरी में विलंब होने पर एक यात्री ने उल्टे रेलवे के सामने 10 रुपए प्रति घंटे की डिमांड रख दी है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें पंकज कुमार नाम के युवक ने रेल मंत्रालय से लेकर अधिकारियों को पार्सल रसीद टैग करते हुए शिकायत की है. इसमें बताया है कि मुजफ्फरपुर जंक्शन से गाड़ी संख्या-15228 बैंगलुरू एक्सप्रेस से कटक के लिये बाइक पार्सल किया. लेकिन गाड़ी पहुंचने के बाद भी उन्हें पार्सल विभाग से बाइक डिलिवरी नहीं की गयी. 

10 रुपए प्रतिघंटे के हिसाब से दें फाइन 

पीआरआर रिकॉर्ड के तहत गाड़ी संख्या-12875 से बाइक को दूसरी ट्रेन से कटक में अनलोड किया गया. इस वजह से देरी हुई. शिकायत करने वाले पंकज ने बताया कि नियम के तहत 10 रुपए फाइन का प्रावधान है. अब रेलवे की गलती के कारण उन्हें जो परेशानी और देरी हुई, उसके लिए उल्टा फाइन की व्यवस्था अपनायी जाए. वहीं कई बार लोडिंग और अनलोडिंग से बाइक को भी क्षति पहुंचती है, इसके लिए कौन जिम्मेवार हाेंगे. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सोनपुर मंडल ने कार्रवाई करने की बात कही  

मामले में सोनपुर मंडल की तरफ से डीआरएम खुर्दा रोड को सूचित कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही गयी. बाद में डीआरएम खुर्दारोड की ओर से लोडिंग का पूरा रिकॉर्ड लिया गया. वहीं अनलोडिंग में हुई गड़बड़ी की जांच की जा रही है. बता दें कि मंगाए गए पार्सल छुड़ाने में देरी होने पर लोगों को अपना ही मंगवाया सामान महंगा पड़ जाता है. अब यह मामला उल्टा पड़ गया है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: गर्लफ्रेंड की शादी तय हुई तो पिस्टल लेकर धमकाने पहुंचा प्रेमी, आधे रास्ते पुलिस ने दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >