Muzaffarpur News: बंद कमरा से संदिग्ध स्थिति में महिला का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक महिला का संदिग्ध स्थिति में बंद कमरा में शव मिला है. जिसके बाद इलाका में सनसनी फ़ैल गई.

अभय राज. मुजफ्फरपुर में एक महिला का संदिग्ध स्थिति में बंद कमरा में शव मिला है. जिसके बाद इलाका में सनसनी फ़ैल गई. मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगो के द्वारा मामला की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना के आलोक पर दल बल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है.

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हूआ पैगंबरपुर मिडिल स्कूल के पीछे एक घर से बदबू आ रही थी. जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा मकान मालिक को मामले की जानकारी दी गई. जब मकान मालिक पहुंचे तो देखे कि एक बंद कमरा से बदबू आ रही है. कमरा बाहर से लॉक था. जिसके बाद कमरा का ताला तोड़ा गया. दरवाजा खुलते ही लोग भौचक रह गए. कमरा में एक महिला का शव परा हुआ था. जिससे काफी बदबू आ रही थी.

महज कुछ ही पल में मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई. मामले की जानकारी अहियापुर थाना की पुलिस को दी गई. सूचना के आलोक पर अहियापुर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की छानबीन में जुट गए. बता दें कि मृतिका पूर्वी चंपारण के हुसेनी की रहने वाली थी. महिला किराया पर रह रही थी. मकान दिवाकर कुमार का है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

FSL की टीम को बुलाया गया

पूरे मामले पर अहियापुर थाना रोहन कुमार ने बताया कि सूचना मिली की एक बंद कमरा में महिला का शव मिला है. हमलोग मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रहे है. FSL की टीम को बुलाया गया है. महिला पूर्वी चंपारण की रहने वाली थी. उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है.आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: पैसा नहीं देने पर आवेदन हो रहा खारिज, दाखिल खारिज मामलों में अधिकारियों की मनमानी

गंगा किनारे के कई जिलों में फिर आई बाढ़, 51 स्कूल बंद, कई गांवों का सड़क संपर्क भंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >