Muzaffarpur News: अमरूद के पेड़ में बांधकर विधवा की पिटाई, जेठ-जेठानी और सास पर लगा आरोप

Muzaffarpur News: जिले में एक विधवा महिला को पेड़ में बांधकर पीटने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने जेठ-जेठानी और सास पर आरोप लगाया है. महिला पहले भी कई बार ससुराल वालों से तंग आकर मायके जा चुकी थी. पढे़ं पूरी खबर…

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में जेठ-जेठानी और सास पर विधवा महिला को पेड़ से बांधकर पिटने का आरोप लगा है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीड़िता अमरूद के पेड़ से बंधी दिख रही है. मामला रविवार की रात का है. 

दरअसल, 2012 में समस्तीपुर जिले के विद्यापति थानाक्षेत्र की रहने वाली पिंकी की शादी सकरा थानाक्षेत्र के रहने वाले प्रमोद से हुई थी. दोनों के दो बेटे भी हैं. 2020 में पीड़िता के पति की किडनी फेल होने की वजह से मौत हो गई. इसके बाद से लगातार पिंकी के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे. पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. 2021 के सितंबर महीने में पीड़िता का भाई उसे अपने साथ घर ले गया. 2023 के मार्च में ससुराल वालों से बातचीत के बाद पीड़िता एक बार फिर अपने ससुराल आई. इसके बाद भी पीड़िता के जेठ सुबोध राय, सास तेतरी देवी और जेठानी बेबी देवी छोटी-छोटी बात पर उसे फिर से प्रताड़ित करने लगे. उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी.

आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना

रोज-रोज के मारपीट से तंग आकर फिर पिंकी अपने मायके चली गई. दिसंबर 2024 में वह फिर अपने ससुराल लौटी. इस बार सब ठीक चल रहा था. बीते कुछ महीने से उसके ससुराल वाले उसे दोबारा तंग करने लगे. रविवार की रात पिंकी को अमरूद के पेड़ में बांध दिया और उसकी पिटाई करने लगे. चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और मामले की जानकारी पिंकी के परिजन और पुलिस को दी. पिंकी का भाई नीतीश तुरंत सकरा पहुंचा. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. नीतीश अपनी बहन को लेकर घर चला गया. वहीं पीड़िता ने इस बार सकरा थाना में लिखित आवेदन दिया. इसके आधार पर पुलिस आगे की छानबीन कर रही है. 

एसपी का बयान

मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि सकरा थानाक्षेत्र से एक विधवा महिला को पीटने का मामला सामने आया है. सूचना के बाद रात में पुलिस मौके पर गई थी. पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है.

ALSO READ: Bihar Crime: एडिशनल SHO ने नाबालिग युवक से बनाया अप्राकृतिक संबंध! केस में मदद के नाम पर घर था बुलाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >