Muzaffarpur News: पैक्स चुनाव को लेकर चार प्रखंडों में वोटिंग आज, 275 बूथों पर मतदान जारी

Muzaffarpur News: जिले के चार प्रखंडों में पैक्स चुनाव को लेकर मतदान जारी है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम के 4:30 बजे तक होगी. मतों की गिनती 30 नवंबर को प्रखण्ड मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी.

Muzaffarpur News: राज्य में पैक्स के तीसरे और जिले के द्वितीय चरण का मतदान शुक्रवार को मड़वन, सरैया, पारू, कुढ़नी प्रखण्ड में जारी है. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा. मतों की गिनती 30 नवंबर को प्रखण्ड मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी. मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की व्यवस्था की गई है. सेक्टर, जोनल, सुपर जोनल दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है. सभी अधिकारियों को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग करते रहने और विधि व्यवस्था सख्त रखने का निर्देश दिया है. 

97 भवनों में स्थित 275 मतदान केंद्रों पर मतदान

तीसरे चरण में कुल 99 पैक्स समितियों में चुनाव निर्धारित था. लेकिन 11 समिति निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं, अथवा प्राधिकार द्वारा चुनाव स्थगित कर दिया गया है या कोरम के अभाव में स्थगित हो गया है. इस कारण से कल कुल 88 समितियों के ही अध्यक्ष पद एवं प्रबंधकारिणी सदस्यों के पदों के लिए निर्वाचन होना है. मड़वन, सरैया, पारू, कुढ़नी प्रखंड के अंतर्गत 88 पैक्स के 97 भवनों में स्थित 275 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है. पैक्स की संख्या के दृष्टिकोण से जिला का यह सबसे बड़ा चरण का चुनाव है. इस मतदान में सेक्टर-51, पी.सी.सी.पी. – 100 है. इसमें 827 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. सेक्टर के अन्तर्गत 204 पुलिस बल, जोनल स्तर पर 72 पुलिस बल तथा क्यूआरटी स्तर पर 61 पुलिस बल तथा सुपर जोनल स्तर पर 04 डीएसपी रैंक के अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी प्रखंडों में स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए हैं जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

ALSO READ: Muzaffarpur Weather: जिले में ठंड को लेकर अलर्ट जारी, वायु की खराब गुणवत्ता ने बढ़ाई लोगों की चिंता, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

कल तुर्की हाइस्कूल में होगी वोटों की गिनती 

वोटों की गिनती 30 नवंबर को सुबह 8 बजे से तुर्की हाइस्कूल में होगी. जानकारी हो कि कुढ़नी सूबे का सबसे बड़ा प्रखंड है. यहां दो नगर पंचायत को छोड़ 37 पंचायत है. लेकिन 32 पंचायतों में पैक्स चुनाव हो रहा है. चुनाव मैदान में पैक्स अध्यक्ष पद के 110 और प्रबंध समिति पद के 335 प्रत्याशी मैदान में डटे हुए है. तकनीकी कारणों से नगर पंचायत तुर्की, नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता, लदौरा, महंत मनियारी, बंगरा वंशीधर, किशुनपुर मधुवन और छाजन हरिशंकर पूर्वी पंचायतों में पैक्स चुनाव नहीं होगा. इसकी जानकारी जानकारी प्रखंड निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ अमरजीत कुमार ने दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >